Advertisement
Home India धनवंतरी जयंती (पांच नवम्बर) को देश भर में मानेगा आयुर्वेद दिवस

धनवंतरी जयंती (पांच नवम्बर) को देश भर में मानेगा आयुर्वेद दिवस

0
866

न्यूज। धनवंतरी जयंती (पांच नवम्बर) को देश भर में आयुर्वेद दिवस आयोजित किया जायेगा। आयुष मंत्रालय का कहना है कि प्रत्येक वर्ष धनवंतरी जयंती के अवसर पर आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में चार और पांच नवंबर को नयी दिल्ली में आयुर्वेद में उद्यमिता और व्यापार विकास पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद क्षेा से जुड़े हितधारकों और उद्यमियों को कारोबार के नए अवसरों के प्रति जागरुक करना है।

इस संगोष्ठी का उद्देश्य आयुर्वेद उत्पादों की बाजार हिस्सेदारी 2022 तक तीन गुना करने के आयुष मंाालय द्वारा तय किए गये बड़े लक्ष्य की दिशा में उठाया गया एक कदम है। संभावना है कि संगोष्ठी के माध्यम से व्यापार के अवसरों के बारे में हितधारकों के बीच जागरुकता पैदा की जा सकेगी, युवा उद्यमियों को नयी प्रौद्योगिकी और नवाचारों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा तथा वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद उत्पादों के लिए अवसरों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

संगोष्ठी में विपणन, वित्तीय प्रबंधन, नवाचार, टेली मेडिसिन और स्टार्टअप के विशेषज्ञ तथा नीति निर्माता और आयुर्वेद फार्मा तथा चिकित्सा उद्योग क्षेा के अनुभवी लोग प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे और उनका मार्ग दर्शन करेंगे। संगोष्ठी के दौरान होने वाली चर्चाओं के माध्यम से युवा उद्यमियों को आयुर्वेद के क्षेा में कारोबार की विभिन्न संभावनाओं, नयी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के तरीके तथा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार द्वारा दी गयी सुविधाओं की जानकारी मिलने की संभावना है। आयुष मंाालय प्रधानमंाी नरेन्द्र मोदी के उस कथन को साकार करना चाहता है जिसमें उन्होंने कहा है कि स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे युवा उद्यमियों के लिए समग्र स्वास्थ्य सेवा क्षेा में अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। आईटी क्षेा में पिछले 30 साल में जो क्रांति आई है, उसके अब आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा क्षेा में भी आने का समय आ गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleलिफ्ट में फंसने से बमुश्किल बची मरीज की जान
Next articleकम्युनिटी आई बैंक शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here