Advertisement
Home Health Care एस्प्रिन से कम नहीं होता हार्ट अटैक का खतरा

एस्प्रिन से कम नहीं होता हार्ट अटैक का खतरा

0
939

न्यूज़। अभी तक कहां जाता है की एस्प्रिन हार्ट अटैक के दौरान बहुत कारगर होती है परंतु ऑस्ट्रेलिया में हुए एक रिसर्च के अनुसार, प्रतिदिन इस दवा के लेने से मृत्यु, अपंगता या हृदयवाहिनी संबंधित बीमारी का खतरा कम नहीं होता है। लगभग पांच वर्ष तक चले ऑस्ट्रेलिया के इस सबसे बड़े क्लीनिकल ट्रायल का निष्कर्ष सोमवार को सार्वजनिक किया गया। तो समाचार चौंकाने वाले नतीजे थे . एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोनाश विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए ’एस्प्रिन इन रिड्यूसिंग इवेंट्स इन द एल्डरली’ (एस्प्री) नामक शोध में लगभग 19,000 लोगों को शामिल किया गया था। अध्ययन में इससे धीरे-धीरे रक्तस्राव का खतरा बढ़ने का खुलासा हुआ।

मोनाश विश्वविद्यालय में महामारी विज्ञान और निवारक दवा विभागाध्यक्ष जॉन मैकनील ने कहा कि शोध लंबा चला और उन्हें उम्मीद है कि निष्कर्षो से एस्प्रिन की सलाह देने वाले डॉक्टरों को सहायता मिलेगी। मैकनील ने कहा, “एस्प्रिन के 100 वर्ष से भी लंबे समय से मौजूद होने के तथ्य के बावजूद हमें यह नहीं पता था कि अधिक आयु के स्वस्थ लोगों को लंबे समय तक उन्हें स्वस्थ रखने के लिए यह दवाई लेनी चाहिए या नहीं।“

मैकनील ने कहा, “सभी निवारक दवाओं में सर्वाधिक इस्तेमाल एस्प्रिन का होता है और इस प्रश्न का उत्तर लंबे समय से लंबित था, और एसप्री ने इस उत्तर को मुहैया कराया है।“

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleयहां के आहार में 80% प्रोटीन की कमी
Next articleपत्नी ने की मौसेरी बहन से शादी, पति पुलिस की शरण में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here