यहां सुंदर हो सकती है आपकी नाक…

0
812
Photo Source: Dr Ghaisari

लखनऊ। अगर आपकी नाक टेढ़ीमेढी होने पर लोग परेशान रहते है। नाक की बनावट में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर अक्सर देखने को मिलता है कि जिन लोगों की खूबसूरती प्रभावित होती है आैर वह मानसिक तनाव व उपेक्षित महसूस करते हैं। ऐसे में कास्मेटिक सर्जरी द्वारा उनका उपचार संभव है। सर्जरी के बाद व्यक्ति सामान्य इंसान की तरह
खूबसूरत दिखेगा। नाक की सर्जरी के लिए 17 अगस्त को पीजीआई का प्लास्टिक सर्जरी विभाग राइनोप्लास्टी के लिए
कास्मेटिक सर्जरी पर एक कार्यशाला का आयोजन कर रहा है, जिसमें पीजीआई समेत देश के जाने माने प्लास्टिक सर्जन लोगों की नाक की सर्जरी करेंगे।

पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव अग्रवाल बताते हैं कि कार्यशाला में नाक की सर्जरी कराने वाले लोग प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी से सम्पर्क कर सकते हैं। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद सर्जरी से जुड़ी सारी औपचारिकताएं पूरी करा लें, ताकि कार्यशाला में उनकी सर्जरी की जा सके। डॉ. अग्रवाल बताते हैं कि कार्यशाला में जो भी सर्जरी की जाएगी उसमें वही खर्च आएगा, जो सामान्य सर्जरी में होता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसस्ती दवा के नाम पर अभद्रता करने वाले गिरोह का खुलासा
Next articleआवश्यक नहीं …हेपेटाइटिस बी हो आैर दवा चले…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here