डा. यूएस पाल व डा. लक्ष्य को इंटरनेशनल आईएफ टीचर सम्मान

0
707

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रास्थोडॉटिक्स विभाग के वरिष्ठ डा. लक्ष्य व मैक्सिलोफेशियल विभाग में विशेषज्ञ डा. यूएस पाल को रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इंप्लांट कार्यशाला में सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय इंप्लांट फाउंडेशन जर्मनी की ओर सेंट पीटरबर्ग रुस में आयोजित कार्यशाला में केजीएमयू के इन दोनों विशेषज्ञों इंटरनेशनल आईएफ टीचर के सम्मान से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में सम्मानित होने वाले इन दोनों विशेषज्ञ से केजीएमयू के नाम ने भी विदेश में रोशन हुआ है।

डा. लक्ष्य ने बताया कि यह टीचर सम्मान उन विशेषज्ञों को दिया जाता है। जो कि तत्काल इंप्लांट के माध्यम से तीन दिनों के भीतर फिक्स दांत लगाने में पांच वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त कर चुके हो। केजीएमयू के दंत संकाय के हम दोनों विशेषज्ञ इस विशेषता में पांच वर्ष से अधिक का अनुभव रखते है। डा. यू एस पाल ने बताया कि इस सम्मान के लिए यूएसए इजराइल, रूस, समेत दुनिया भर के दंत विशेषज्ञ शामिल थे। लगभग 25 विशेषज्ञों में यहां से 15 विशेषज्ञ शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने इसके बाद अपना प्रेजेटेंशन भी प्रस्तुत किया आैर गेस्ट लेक्चर किया। डा. लक्ष्य ने बताया कि इसके बाद वह आैर डा. यूएस पाल इंटरनेशनल टीचर बन गये है। वह दोंना देश व विदेशों में दंत चिकिसा के क्षेत्र में शिक्षा दे सकने के लिए अधिकृत हो गये है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमां एवं शिशु स्वास्थ्य में कारगर है होम्योपैथी
Next articleकेजीएमयू आईबैंक पहुंची झारखंड की टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here