डीएनबी पाठ्यक्रम यहां भी शुरु

0
679

लखनऊ । श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में पहली बार डीएनबी पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यहां पर पांच विभागों में कुल दस सीटों पर डीएनबी पाठ्क्रम शुरू तो किया गया है, लेकिन अभी भी एनेस्थिसिया सहित अन्य पाठ्यक्रम के लिए आवेदक आये ही नहीं है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों में डीएनबी पाठ्यक्रम में शुरु हो रहा है। इसी के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी( सिविल) में डीएनबी पाठ्यक्रम शुरु किया जा रहा है। यहां पर कार्डियक विभाग, सर्जरी विभाग, मेडिसिन विभाग, चेस्ट विभाग तथा एनेस्थिया विभाग में डीएनबी पाठ्यक्रम शुरु किया जा रहा है। यहां पर प्रत्येक विभाग के लिए दो- दो सीट कुल दस सीट दी गयी है।

बताया जाता है कि कार्डियक में कैथ लैब होने के कारण यहां पर एंजियोग्राफील एंजियोप्लास्टी के अलावा मरीज की जान बचाने के लिए अस्थायी पेसमेकर भी लगा दिया जाता है। इस डीएनबी की सीट तत्काल भर गयी। इसके अलावा सर्जरी आैर मेडिसिन विभाग की भी सीटे फु ल हो गयी। इसी प्रकार चेस्ट विभाग में डीएनबी के लिए डाक्टरों की वेंटिंग तक आ गयी, जब कि एनेस्थिसिया विभाग में अभी डीएनबी के सीट फुल नहीं हो पायी है। यहां के डाक्टरों का मानना है कि सिविल अस्पताल में पहली बार डीएनबी शुरू किया गया है। नेशनल हेल्थ मिशन की योजना के तहत शुरु किये गये डीएनबी पाठ्यक्रम में जल्द ही सिविल अस्पताल अपनी भागेदारी शुरू कर देगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमहिलाओं की इन बीमारियों में लेप्रोस्कोपिक तकनीक कारगर
Next articleआईसीयू में संक्रमण का नियंत्रण आवश्यक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here