फैकल्टी के डाक्टरों की ड्यूटी लगाने की मांग

0
811

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में तैनात किये गये विशेषज्ञ डाक्टरों ने ड्यूटी करना शुरू तो कर दिया है,लेकिन अभी फैकल्टी के अन्य डाक्टरों की ड्यूटी लगाने के लिए विशेषज्ञ डाक्टर मांग करने लगे है आैर जल्द ही केजीएमयू प्रशासन इस पर निर्णय लेगा। केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण इलाज में दिक्कत आ रही थी। यहां पर चिकित्सा व्यवस्था रेजीडेंट डाक्टरों के हवाले ही रहने लगी। ऐसे में केजीएमयू प्रशासन ने पूर्व कुलपति के कार्यकाल में ट्रामा सेंटर में तैनात किये गये विशेषज्ञ डाक्टरों को तलाश किया तो पता चला कि लगभग सभी डाक्टर अपना- अपना तबादला विभागों में करा लिए थे।

यह सब ट्रामा सेंटर में ड्यूटी ही नहीं करना चाहते थे। केजीएमयू प्रशासन ने सभी तत्काल ट्रामा सेंटर में अपने मूल पद रहते हुए ड्यटी करने के निर्देश दिये। बताया जाता है कि विशेषज्ञ डाक्टर ड्यूटी तो करने के लिए तैयार हो गये, लेकिन उन्होंने यह अनुरोध किया तो पुराने नियमों के अनुसार फैकल्टी के अस्टिे. व एसोसिएट प्रोफेसर की तैनाती रोटेशन में ट्रामा सेंटर में लगायी जाए। उनकी इस मांग पर अभी तक केजीएमयू प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। बताया जाता है कि ट्रामा सेंटर में तैनात विशेषज्ञ डाक्टरों की ड्यूटी 25 दिनों के लिए लगायी गयी है। 25 दिन होने तक अगर कोई केजीएमयू प्रशासन ने निर्णय नहीं लिया तो आशंका है कि यह विशेषज्ञ डाक्टर भी नियमानुसार ड्यूटी करने से मना कर दे। फिलहाल कोशिश यह है कि केजीएमयू प्रशासन 25 दिन के अंदर ही ठोस निर्णय ले लेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleवीसी का आरडीए से वादा, दिक्कतें होगी दूर
Next articleइस तकनीक से ब्रेन का होगा आसान इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here