वीसी का आरडीए से वादा, दिक्कतें होगी दूर

0
767

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेजीडेंट डाक्टर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को अपनी ड्यूटी व उत्पीड़न की जानकारी कुलपति प्रो.एमएलबी भट्ट को दी। कुलपति से वार्ता में रेजीडेंट डाक्टरों ने निर्धारित ड्यूटी का समय, साप्ताहिक अवकाश व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी। कुलपति ने रेजीडेंट डाक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करके उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा।

आर्थोपैडिक विभाग के रेजीडेंट के द्वारा आत्म हत्या करने के प्रयास के बाद रेजीडेंट डाक्टरों ने रेजीडेंट डाक्टर एसोसिएशन के तत्वावधान में बैठक की थी। बैठक में सभी रेजीडेंट ने एक मत से निर्धारित समय के अनुसार ही ड्यूटी कराने के लिए कहा था। उन्हें लगातार 36 घंटे से ज्यादा ड्यूटी करनी पड़ती है, तो ज्यादातर साथी रेजीडेंट तनाव में रहते है, ऐसे में मानसिक उत्पीड़न होने के हालात बन जाते है। एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार की शाम को कुलपति प्रो. एमएल बी भट्ट से मुलाकात की। कुलपति प्रो. भट्ट से वार्ता करते हुए प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अगर आठ घंटे की ड्यूटी करायी जाने चाहिए, परन्तु इमरजेंसी में बारह घंटे भी ड्यूटी की जा सकती है, इसके साथ ही सभी रेजीडेंट को सप्ताह में एक बार साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए, अगर रेजीडेंट डाक्टर नाइट ड्यूटी करता है, तो उसे पूरा दिन का अवकाश मिलना चाहिए।

सभी रेजीडेंट का मानना है कि एमसीआई के निर्देश में निर्धारित समय से ही ड्यूटी कराने का निर्देश है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने ड्यूटी की गाइडलाइन दे रखी है। यह निर्देश बहुत पुराना है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। कुलपति प्रो. भट्ट ने एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डीन व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें कोई न कोई निर्णय उनके हित में लिया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकुलसचिव कार्यालय में शार्ट सर्किट, हड़कम्प
Next articleफैकल्टी के डाक्टरों की ड्यूटी लगाने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here