सभी को उच्चस्तरीय इलाज मिले : सिद्धार्थनाथ

0
887

लखनऊ । प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सभी मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जिला चिकित्सालयों में विशेषज्ञ डाक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों के जिला चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय, जिससे जनसामान्य को समय से सुविधा सुलभ हो सके। श्री सिंह आज यहां आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

उन्होंने सभी में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट और 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि जनसामान्य को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने जिला चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में श्री सिंह ने जेई एवं एईएस पर प्रभावी नियंाण एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए पूर्वांचल के जिला चिकित्सालयों में स्थापित पीकू सेंटर पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं एवं उपकरण आदि की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के प्रति संतोष व्यक्त किया। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य श्रीमती वी हेकली झिमोमी, प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंकज कुमार, मिशन निदेशक श्रीमती पूजा पांडेय, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें पदमाकर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकानपुर शताब्दी एक्सप्रेस पर बिजली गिरी, यातायात बाधित
Next articleआठ नहीं 29 मेडिकोज को करें निलम्बित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here