लखनऊ। गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के वाह्य रोग विभाग (ओपीडी) के शौचालय के अंदर कैंसर पीड़ित महिला की मौत हो जाने पर हड़कम्प मच गया। इलाज के लिए आयी महिला शौचालय की गयी थी, जहां पर एक घंटे तक बाहर नहीं निकलने पर सुरक्षा गार्ड की मदद से अंदर से बंद दरवाजे को सुरक्षा गार्डों ने दीवार कूद कर खोला। इस घटना से ओपीडी में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
बुधवार को अम्बेडकर नगर के दरगाह रसूलपुर निवासी बीनू (40) को मुंह का कैंसर होने पर लोहिया संस्थान में इलाज चल रहा था। उसके पति संजय ने उन्हें दो मई को लोहिया संस्थान में सर्जिकल अंकोलॉजी के विशेषज्ञ डाक्टर ने कीमोथेरेपी कराने का परामर्श दिया था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को उसकी कीमोथेरेपी की गयी थी। घर पहुंचते ही हालत बिगड़ गयी। कोई सुधार न होने पर बुधवार को बीनू को ओपीडी में दिखाने के लिए लाया गया था। परिजनों का कहना है कि ओपीडी में डॉक्टर के कमरे के बाहर बैठीं मीनू ने शौचालय जाने के लिए कहा तो उसे लेकर गये थे। बाहर उसके निकलने का परिजन इंतजार कर रहे थे। परन्तु एक घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बीनू बाहर नहीं आई। इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मी को दी गयी।
शौचालय के समीप बैठे सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया आैर किसी समस्या के बारे में पूछा लेकिन काफी देर तक कोई आवाज नहीं आयी तो वह सब परेशान हो गये। हड़बड़ाये परिजनों ने खुद दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। उन्ही के साथ दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने दीवार फांदकर शौचालय के भीतर गये। उन्होंने देखा कि बीनू फर्श पर बेहोश पड़ी थीं। दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकालते हुए आनन-फाननं इमरजेंसी में ले गयंे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शौचालय में महिला मरीज की मौत की खबर से लोगों को लगी तो ओपीडी ही नहीं पूरे संस्थान प्रशासनमें हड़कंप मच गया। आनन-फ ानन में प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचे आैर पूरी जानकारी हासिल की।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












