संस्थान में मजबूत हो सुरक्षा व्यवस्था

0
600

लखनऊ. गोमती नगर स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कैश काउंटर पर कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आठ मेडिकोस को निलंबित करने के बाद हॉस्टल छोड़ने का निर्देश भी दे दिया गया है. निलंबित किए गए मेडिकोस को 15 दिन बाद अपने अभिभावक के साथ आने के लिए कहा गया है. उधर कर्मचारियों के संगठन ने भी अपनी सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए संस्थान से मांग की है और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दे दी है. बताते चलें सोमवार को संस्थान के कैश काउंटर पर शुल्क जमा करने को लेकर MBBS के मेडिकोस की काउंटर पर कर्मचारियों से कहासुनी हुई और उसके बाद वह मारपीट में तब्दील हो गई.

मेडिकोस के साथ मारपीट में 3 कर्मचारियों को काफी चोट आई थी जिस पर कर्मचारियों ने तत्काल आंदोलन की चेतावनी दे दी थी. संस्थान प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिक जांच में ही 8 मेडिकोस को तत्काल निलंबित कर दिया था. यह CCTV फुटेज के आधार पर किया गया था. इसका विरोध भी मेडिकोस छात्रों ने किया था. संस्थान प्रशासन ने यह निलंबित किए गए सभी आठ मेडिकोस को छात्रावास मैं भी ना रुकने के निर्देश दिए थे. उनको निर्देश दिए गए हैं 15 दिन बाद अपने अभिभावकों के साथ संस्थान प्रशासन के सामने उपस्थित हो.

उधर कर्मचारी संगठन के महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा है कि कर्मचारी पहले से ही बिना अन्य सुविधाओं के कम वेतन में नियमानुसार लगन पूर्वक कार्य करते आ रहे हैं इसके बावजूद आए दिन उनका उत्पीड़न हुआ करता है. कैश काउंटर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था ना होना भी अपने आप में एक लापरवाही है. उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने का अनुरोध लोहिया संस्थान से किया है इसके अलावा यह भी कहा है कि अगर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होती है तो कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा.

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां मरने के बाद इलाज देने में जुटे डाक्टर, हंगामा
Next articleबलगम की जांच में लाखों रुपए के घोटाले की जांच शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here