33 लाख बच्चों को लगेगा यह टीका

0
706

लखनऊ। पूर्वांचल की जानलेवा बीमारी दिमागी- बुखार से निपटने के लिये प्रदेश सरकार अगले महीने एक विशेष अभियान के जरिये 38 जिलों में 33 लाख बच्चों का टीकाकरण करेगी। इसकी तैयारी के निर्देश निर्धारित सभी जनपदों को दे दिये गये है।  राज्य विधानसभा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी देते हुये बताया कि जापानी इन्सेफ्लाइटिस (जेई) और एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एइएस) के जानलेवा वायरस का खात्मा करने के लिये सरकार गंभीर आैर लगातार बेहतर कदम उठाये जा रहे है। राज्य के 38 जिलो में एक अप्रैल से’दस्तक”कार्यक्रम शुरू किये जाने की तैयारी कर लगी गयी है।

इसके तहत 33 लाख बच्चों को बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिये टीके लगाये जायेंगे। उन्होने कहा कि यह पहली दफा है जब सरकार ने जानलेवा बीमारी से बचाव के लिये बजट में 20 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। इसके अलावा 78़ 25 करोड रूपये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मिलने वाली सहायता से खर्च किये जायेंगे। एक अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच 33 लाख बच्चो का टीकाकरण होगा।

एक सवाल का जवाब देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डाक्टरों के रिक्त पडे 7500 पदों के सापेक्ष सरकार ने 5500 डाक्टरों की नियुक्ति कर ली है। इनमें 2600 आयुष चिकित्सक शामिल हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइस वजह से हो सकती है बच्चे को मिर्गी की बीमारी
Next articleकम दाम की यह दवा की दुकान हिट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here