लखनऊ। केजीएमयू में विश्व बाल कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को पीडियाट्रिक आंकोलॉजी, चाइल्ड हीमेटोलॉजी, पीडियाट्रिक विभाग की ओर से जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली केजीएमयू के पीडियाट्रिक आंकोलॉजी विभाग से होते हुए प्रशासनिक भवन तक गई।
रैली में कैंसर से लड़ रहे और कैंसर की जंग जीत चुके बच्चे और उनके अभिभावक शामिल थे। रैली में पीडियाट्रिक आंकोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ.अर्चना कुमार व मुख्य अतिथि केजीएमयू के कुलपति प्रो.एमएलबी भट्ट मौजूद रहे। बच्चों ने पतंग पर अपनी भावनाएं लिखीं। बाद में पतंग को उड़ाया भी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












