गुड न्यूज : यहां अब भर्ती शुल्क नहीं

0
703

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को भर्ती शुल्क व पंजीकरण शुल्क नहीं जमा करना होगा। इससे सभी मरीजों की भर्ती निशुल्क हो जाएगी आैर इलाज शुरू कराने की प्रक्रिया आैर सरल हो जाएगी। इसके लिए केजीएमयू प्रशासन को पत्र भेजा गया है। बताया जाता है कि दो से तीन दिन में यह निशुल्क प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ट्रॉमा सेंटर में मरीज के आने के बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कर लिया जाता है आैर दूसरी ओर उसके परिजन पर्चा बनवाने व भर्ती शुल्क को जमा करने के लिए काउंटर पर लाइन में लग जाते है। ऐसे में अगर कोई जांच के लिए मरीज को भेज दिया गया तो उसका भी शुल्क जमा करना होता है। इसके अलावा कुछ दिन पहले कैंसर पीड़ित महिला के तीमारदारों ने रेजीडेंट डॉक्टरों ने पर्चा बनवाने व भर्ती शुल्क जमा करने के लिए भेज दिया था। इस दौरान काउंटर पर लंबी कतार होने से करीब आधा घंटा बीत गया। इस बीच इलाज में देरी होने से महिला की मौत हो गयी।

लगातार काउंटर पर शुल्क जमा करने को लेकर हो रही दिक्कतों को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने भर्ती शुल्क हटाने का निर्णय लिया है। अभी तक मरीजों से 250 रुपये भर्ती व 50 रुपये शुल्क लिया जाता था, जबकि बीपीएल व गरीब मरीजों के लिए यह व्यवस्था निशुल्क थी। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने भर्ती शुल्क हटाने के लिए केजीएमयू प्रशासन को भर्ती शुल्क हटाने के लिए पत्र भेजा है। बताया जाता है कि एक दो दिन में इस पर जल्द ही मुहर लग जाएगी। उधर 24 घंटे निशुल्क इलाज के लिए अभी बजट की स्वीकृति नही हो पायी है।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article…इनको चलाने की जुगत शुरू
Next articleब्रिज कोर्स का प्रावधान, दूर कर सकता है डाक्टरों की….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here