…यहां पेट में सुई छूट गयी !

0
809

डेस्क। प्रदेश में वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदर लाल अस्पताल में एक महिला के ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में पांच सुइयां छूटने का आरोप लगा है। का गंभीर मामला सामने आया है। मरीज ने इसकी शिकायत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा करके की है।

पुलिस सूत्रों का यकीन माने तो कि पीड़िता रीना द्विवेदी ने लंका थाने में तहरीर दी है। इस आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्रारंभिक जांच के लिए इस मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएओ) के पास भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के पति विकास द्विवेदी का कहना है कि लगभग छह माह पहले उनकी पत्नी प्रसव पीड़ा होने पर बीएचयू अस्पताल आयी थी। प्रसव के बाद नसबंदी की गई थी। महिला डाक्टर ने ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के लगभग दो महीने बाद पेट में अक्सर दर्द होने लगा।

इसके बारे में डाक्टर से संपर्क करने पर बताया गया था कि धीरे-धीरे दर्द ठीक हो जाएगा,लेकिन वह और बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने यहां के दूसरे डॉक्टर एस. के खन्ना को दिखाया। इसके बाद जांच के दौरान पता चला कि पेट में पांच सुइयां हैं। इसी वजह से दर्द होता है। डॉ. खन्ना ने इसके लिए रीना का ऑपरेशन किया,लेकिन दो सुइयां ही निकली। इस वजह से समस्या पहले की तरह ही बनी हुई है। उनका आरोप है कि संबंधित डॉक्टरों से शिकायत करने पर वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं आैर मामले को टाल रहे है।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआैर जनरल सर्जरी विभाग में बन गया रिकार्ड…
Next article…इनको चलाने की जुगत शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here