80 लाख विश्व में कैंसर से गवांते हैं जान: डा.सूर्यकांत

0
783

लखनऊ। आकंड़ों के अनुसार विश्व में हर साल लगभग 1.5 करोड़ लोग कैंसर बीमारी की चपेट में आते हैं। जिसमें से 88 लाख लोग साल भर के भीतर ही दम तोड़ देते हैं। वहीं भारत में हर साल 30 लाख के करीब कैंसर बीमारी से ग्रसित होते हैं। इनमें से प्रतिवर्ष 8 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। यह कहना है इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की लखनऊ शाखा के अध्यक्ष व केजीएमयू के प्रो सूर्यकांत का। वह रविवार को विश्व कैंसर दिवस पर आईएमए लखनऊ व इंडियन कैंसर सोसाइटी द्वारा आयोजित नि:शुल्क कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर में आये लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि कैंसर होने के कारणों में प्रमुख रूप से तम्बाकु,बीड़ी,सिगरेट,प्रदूषण व मांसाहार का सेवन है,उन्होंने बताया कि तम्बाकू के सेवन से 40 तरह के कैसर होते हैं । यदि किसी व्यक्ति का वजन अचानक कम होने लगे,बुखार का होना तथा शरीर के किसी हिस्से में गांठ हो तत्काल विशेषज्ञ के पास पहुंच कर जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते कैंसर का पता चल जाये तो बीमारी का इलाज संभव है। इस अवसर पर लगभग 135 मरीजों का नि:शुल्क जांच भी की गयी। इस अवसर पर डा.जेडी.रावत, डा.शैलेन्द्र यावद, डा.विजय कुमार समेत कई चिकित्सक उपस्थित रहे।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleगंभीर बीमारियों को जड़ से ख़त्म कर सकती है होम्योपैथ
Next articleवीडियो वाहन से कैंसर के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here