लखनऊ। रविवार की शाम को परिवार कल्याण महानिदेशालय के परिसर में नियमितीकरण करने की नारे लिखी तख्ती लगी हुई तो दूसरी ओर चटाई पर संविदा एएनएम अपने पति की लम्बी आयु की कामना करते हुए करवा चौथ का पूजन कर रही थी। वही दूसरी ओर दो महीने में नियमितकरण करने संिहत अन्य मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद एएनएम एसोसिएशन की अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष को जेल से रिहा कर दिया गया आैर धरना प्रदर्शन करने के लिए कहा गया। इस आश्वासन के बाद ज्यादातर एएनएम ने परिसर में करवाचौथ की पूजा करके वापस अपने घर चली गयी।
उप्र. संविदा एएनएम एसोसिएशन संविदा एएनएम को स्थायी पदों पर नियमित करने की मांग लगातार कर रही है। उनकी मांग है कि भविष्य में सीधे स्थायी पदों पर भर्ती किया जाए।
इसके अलावा संविदा एएनएम को स्थाई एएनएम के समान वेतन अन्य भत्ते दिये जाए। इसको लेकर विधान भवन पर प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज कर दिया गया था। लाठी चार्ज में एएनएम ने अभद्रता करने की आरोप लगाया था। इनमें कई एएनएम गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। इस दौरान उनके एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष पिंकी सरकार, महामंत्री रुबी यादव, कोषाध्यक्ष रीना कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद भी प्रदेश के विभिन्न जनपदों से एएनएम घर न जाकर सीधे परिवार कल्याण महानिदेशालय पहुंची थी आैर वहीं पर धरना प्रदर्शन करने लगी। आज सुबह सभी ने डफरिन अस्पताल में आयोजित मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम में जाकर मंत्रियों से मिलना भी चाहा, लेकिन उन्हें परिसर के बाहर तैनात पुलिस बल ने बाहर नहीं निकलने दिया।
आज करवाचौथ के व्रत होने के कारण आक्रोशित एएनएम दिन भर भूखी प्यासी धरने पर बैठी रही। धरने में एक दूसरे मेंहदी लगायी जा रही थी। उनकी मांग थी कि उनकी पदाधिकारियों को जेल से रिंहा किया जाए। कोषाध्यक्ष रीना कश्यप ने बताया कि शाम को शासन के अधिकारियों ने वार्ता कि उनकी मांगों का पूरा करने के लिए दो महीने का वक्त दिया जाए। उसके बाद वह धरना कर सकती है अभी धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद जेल में बंद पदाधिकारियों को रिहा कर दिया गया। शाम को महानिदेशालय परिसर में धरना समाप्त करने से पहले करवाचौथ का ब्रात रह रही एएनएम ने वही पर पूजा करने के बाद अपने – अपने जनपदों को चली गयी।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।














