लखनऊ : कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट फेडरेशन उ0प्र0 की ओर से वार्षिक आम सभा एवं कार्य समिति की बैठक फैजाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। प्रदेश भर के 70 जिलों से कूल 400 दवा व्यापारी इस बैठक में हिस्सा लिये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्य मंत्री दिनेश शर्मा व विशिष्ठ अतिथि एफडीए मंत्री अतुल गर्ग ने दीप जलाकर इस उद्घाटन किया।
इस मौके पर संगठन के महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि दवा जैसी जीवन रक्षक वस्तुओं पर जीएसटी में 0,5,12,18 व 28 में पांच दर हैं। देश में न तो गरीब जनता के लिए हितकर है और न ही दवा कारोबारियों के लिये मुनासिब है। कर की पांच प्रकार की दरे होने से पूरे देश के दवा कारोबारी परेशान व हताश है। संगठन ने सरकार से मांग की कि जीएसटी में दवाओं पर कर की दर एक ही रखी जाये जिससे की दवा कारोबारी उद्ेश्य की आम जनता का भला हो सके।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबू दिवाकर सिंह ने सरकार से मांग की कि फुटकर दवा करोबार से फार्मासिस्ट की अनिवार्यता पूर्णता समाप्त की जाये। श्री सिंह ने इसे अंग्रेजी के समय से लागू काले कानून की संज्ञा दी।











