मरीजों की गुप्त शिकायत पर होगा एक्शन

0
817

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर के क्रिटकल केयर यूनिट में मरीज व तीमारदार अपना गोपनीय सुझाव देकर सुधार करा सकते है। इस पर कार्रवाई होगी आैर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

क्रिटकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. अवनीश अग्रवाल ने बताया कि अक्सर मरीज व तीमारदारों को शिकायत रहती है कि विभाग में इलाज के नाम पर रुपया मांगा जाता है। डाक्टर राउंड पर नहीं आते है। समय पर इलाज नहीं मिलता है। यह सब बोल नहीं पाता है। इस लिए अब मरीजों व तीमारदार अपनी शिकायत फार्म भर कर सकेगे।

मरीज या तीमारदार को हर तीसरे दिन फार्म भरना होगा आैर उसे रखे बाक्स में डालना होगा। बाक्स महीने में 15 दिन में ओपन किया जाएगा। शिकायतों व सुझाव को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इससे मरीजों व तीमारदारों को इलाज के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा।

Previous articleगैर जनपदों में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, एक मौत
Next articleबाइक सवार बदमाशों ने किसान को लूटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here