स्वाइन फ्लू से 16 वीं मौत

0
714

लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू से बुधवार को एक आैर मौत हो गयी। यह राजधानी में अब तक 1600 से ज्यादा स्वाइन फ्लू पाजिटिव आ चुके है आैर यह 16वीं मौत है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 67 मरीजों में स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया है। इनमें ज्यादातर मरीज पीजीआई क्षेत्र, आशियाना व गोमती पार के आवासीय कालोनियों के है।

बताते है कि ठाकुरगंज निवासी 45 वर्षीय मरीज का किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था। यहां पर मरीज स्वाइन फ्लू की पुष्टि के अलावा किडनी की बीमारी की भी पुष्टि हुई थी। 27 अगस्त को भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान हालत तेजी से बिगड़ने पर आज मौत हो गयी। स्वाइन फ्लू से आज यह 15 वीं मौत बतायी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 67 मरीज पाजिटिव पाये गये। पीजीआई क्षेत्र, आशियाना के अलावा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू के मरीज मिले है।

सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि लगातार टेमी फ्लू दवा लोगों को पहुंचायी जा रही है। काफी संख्या में मरीज ठीक हो रहे है आैर स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूकता भी फैलायी जा रही है। सीएमओ डा. बाजपेयी ने बताया कि अगर देखा जाए तो स्वाइन फ्लू मरीजों में तीस प्रतिशत बच्चों की संख्या भी शामिल है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल हो या सरकारी अस्पताल लगातार सभी को नोटिस दी गयी है कि स्वाइन फ्लू मरीज पाजिटिव आने या मृत होने पर तत्काल जानकारी देने के लिए कहा गया है।

Previous articleबलरामपुर अस्पताल में खुला धनवन्तरि सेवा केन्द्र, मरीजों को मिलेगी सहायता
Next articleसीवीटीएस में विभाग प्रमुख का पद हुआ विवादित!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here