एक मरीज में डेंगू के साथ चिकनगुनिया की पुष्टि

0
778

लखनऊ। डेंगू व चिकनगुनिया के मरीज बढ़ने लगें हैं। सीतापुर रोड, खदरा के पुरानी बांसमण्डी निवासी रीना (23) की किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में जांच कराने पर डेंगू आैर चिकनगुनिया की पुष्टि की गयी। परिजनों के अनुसार रीना को तीन जुलाई से बुखार, सरदर्द आैर उल्टियां हो रही थीं। स्थानीय डाक्टर को दिखाया गया, इससे मरीज को कुछ आराम मिला लेकिन 12 जुलाई को फिर से तबियत बिगड़ने लगी। ऐसी स्थिति में केजीएमयू में मरीज को दिखाया गया, जहां पर डाक्टरों ने डंेगू की आशंका जाहिर करते हुए सैम्पल जांच के भेजा।

इसके बाद रिपोर्ट में डेंगू आैर चिकनगुनिया की भी पुष्टि की गयी। फिलहाल मरीज घर पर है। नगर मलेरिया विभाग की टीम ने मरीज के घर पहुंचकर आसपास जल भराव वाले स्थानों पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार इस सीजन में अब तक लखनऊ में डेंगू की नौ लोगों पुष्टि हो चुकी है जबकि एक मरीज की मौत हो गयी है। शनिवार को चिकनगुनिया का पहला मामला प्रकाश में आया है।

Previous articleइमाथाम्सन कालेज सहित 18 संस्थानों को नोटिस
Next articleट्रामा में भीषण आग, दम घुटने से 3 की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here