जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर चर्चा

0
769
Photo Source: http://static.panoramio.com/

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में इंद्रप्रस्थ अपोलो हास्पिटल के डाक्टरों ने जीवनशैली में परिवर्तन से संबंधित होने वाली बीमारियों के बारे में चर्चा की। खराब जीवनशैली से जुड़ी आदतों के कारण होने वाली बीमारियों पर प्रकाश डालते हुए आर्थोपेडिक एंड ज्वाइंट रीप्लेसमेंट विशेषज्ञ डा. यतिन्दर खरबंदा ने बताया कि अर्थराइटिस जोड़ों की बीमारी है, जिसमें जोड़ की सतह क्षतिग्रस्त हो जाती है। इस कारण जोड़ों में दर्द होता है। यह बीमारी महिलाओं में ज्यादा पायी जाती है।

उन्होंने बताया कि जीवनशैली को ठीक कर इस बीमारी में काफी हर तक आराम पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही वजन को नियंत्रित कर गुनगुने पानी में व्यायाम करने से काफी लाभ मिलता है। अपोलो हास्पिटल के गैस्ट्रोएनट्रोलॉजीस्ट डा. सुदीप खन्ना ने कहा कि आजकल वजन बढ़ा आम समस्या हो गयी है। इसका मुख्य कारण आरामतलब जिंदगी है। मौजूदा समय में लोग पहले के मुकाबले कम सक्रिय है। टेलीविजन, कम्प्यूटर और वीडियो गेम लोगों का खाली समय खा जाता है। व्यस्त जीवन शैली के चलते अच्छा भोजन भी नहीं कर पा रहे हैं। अच्छा भोजन कई बीमारियों से बचाता है।

Previous articleप्लास्टर तकनीक से ठीक हो सकते हैं टेढ़े मेढ़े पैर
Next articleकुछ ऐसे होती है प्रत्येक वर्ष 4 करोड़ लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here