केजीएमयू में बंद गेट फांदने में कई तीमारदार चोटिल

0
1058
Photo Source: http://static.panoramio.com/

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में न्यू ओपीडी के सामने वाला नया गेट बंद होने से आज मरीज व तीमारदार परेशान हो गये। ठंड में कई तीमारदार तो गेट से चढ़ कर फांद कर आने लगे, इस दौरान वह चोटिल हो गये। कुछ तीमारदारों ने हंगामा मचाते हुए गेट खोलने का अनुरोध किया, फिर भी गेट को नहीं खुल सका। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि भाजपा रैली की भीड़ के कारण गेट बंद किया गया था।

मरीजों को लाने में तीमारदार परेशान हो गये थे –

केजीएमयू में न्यू ओपीडी के सामने का गेट सुबह से बंद था। इससे ओपीडी में आने वाले परेशान हो गये। इससे ज्यादातर मरीज इधर से सीधे ओपीडी चले जाते है। जब यह गेट बंद होने से मरीजों को घूमकर मेनगेट से आना पड़ता है। सोमवार की सुबह से ही गेट बंद होने पर मरीजों को घूमकर आना पड़ रहा था। मरीजों को लाने में तीमारदार परेशान हो गये थे। काफी तीमारदार तो गेट पर चढ़ कर फांद कर ही जा आ रहे थे। इसमें कुछ तीमारदार फांदने में घालय भी हो गये।

इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक डा. विजय कुमार का कहना है कि सुबह भीड़ रैली के कारण ज्यादा हो गयी थी। इस कारण गेट को बंद करना पड़ा। अन्य दिनों में ओपीडी का मेन गेट बंद नहीं कि या जाता है।

Previous articleरैली आ रहे घायल कार्यकर्ताओं को देखने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री
Next articleइन्फेक्शन से मुकाबला करने वाली अंडरवियर !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here