पुलिस आयुक्त सहित 8 कोरोना संक्रमित

0
776

 

 

 

 

 

लखनऊ। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले है। वही राजधानी में कोरोना संक्रमित आठ मरीज एक साथ मिले है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार लगभग पचास दिन बाद सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सात मरीजों में से दो मरीज सोनभद्र से पीजीआई ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे थे। जहां जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं राजधानी में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी मरीज एक ही परिवार से हैं। वहीं कुछ दिन पहले राजधानी में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी रहने वाली एक महिला में दो दिन पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस महिला मरीज का इलाज केजीएमयू के कोविड हास्पिटल में चल रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों ने नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिये। इनकी आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पहुंची तो स्वास्थ्य अधिकारियों के होश उड़ गये। परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित थे। यह सभी महिला मरीज के संपर्क में आए थे। सभी मरीज होम आइसोलेशन में है। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों को कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है। स्वास्थ्य विभाग अब इन पांच लोगों के सम्पर्क में आये लोगों की जांच करा रहा है। इसके अलावा दो कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। वही राजधानी में 24 सक्रिय मरीज कोरोना के है।

Previous articleदेश में ओमीक्रोन के अब तक 25 केस, ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण : सरकार
Next articleजटिल सर्जरी कर दिमाग से फ्लूड निकाल शिशु को दी नयी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here