Advertisement
Home Health Care Health Diseases लाल कुआं सहित कोरोना से 3 मौत

लाल कुआं सहित कोरोना से 3 मौत

0
838

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण से लगातार मौतें हो रही हैं। सोमवार को राजधानी में तीन मौतें कोरोना संक्रमण से हो गई। इनमें लाल कुआं निवासी 49 पुरुष की मौत हो गई। मरीज को 29 जुलाई को कोरोना संक्रमण से केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के अनुसार मनीष की हालत पहले से नाजुक बनी हुई थी।

स्वसन तंत्र में दिक्कत होने के कारण आज मरीज की मौत हो गई। दूसरी मौत हैदरगंज निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, मरीज को 1 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच में उसकी हालत गंभीर बताई थी, यही दिक्कत उसकी मौत का कारण बना। तीसरी मौत बलिया निवासी 70 वर्षीय पुरुष की हो गई। मरीज को कोरोना संक्रमण के अलावा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।

Previous articleनेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी अभी ठीक नहीं
Next articleराजधानी में 507 कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here