Advertisement
Home Entertainment शक्तिमान”पर बनेगी फिल्म

शक्तिमान”पर बनेगी फिल्म

0
1040

NEWS -बॉलीवुड में जानेमाने अझ्र्भिनेता मुकेश खन्ना के लोकप्रिय किरदार वाली धारावाहिक शक्तिमान पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।
मुकेश खन्ना ने लोकप्रिय धारावाहिक शक्तिमान का मुख्य किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। धारावाहिक में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान और गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शासी की दोहरी भूमिका निभायी थी। चर्चा है कि’शक्तिमान”पर अब फिल्म भी बनायी जाएगी। चर्चा है कि इस फिल्म को तीन भाग में बनाया जाएगा और’शक्तिमान”की शुरुआत से लेकर अंत तक के सफर को दिखाया जाएगा।
कहा जा रहा है कि यह फिल्म’कृष”और’रा.वन”से भी बड़ी होगी। फिल्म’शक्तिमान”के पहले भाग को 2021 में प्रदर्शित किया जा सकता है। फिल्म की पटकथा को बच्चों के इर्द-गिर्द रखा जाएगा और अच्छाई की बुराई पर जीत होती है की थीम ही बरकरार रहेगी। हालांकि अभी तक साफ नहीं है कि मुकेश खन्ना इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाएंगे या नहीं।

Previous articleराजधानी में डेंगू का बढ़ रहा संक्रमण
Next articleFine art

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here