Advertisement
Home अभी-अभी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: प्रदेश सरकार अपने कार्यालयों में वाई-ब्रोक की व्यवस्था...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: प्रदेश सरकार अपने कार्यालयों में वाई-ब्रोक की व्यवस्था करेगी लागू

0
1173

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उत्तर प्रदेश सरकार अपने कार्यालयों में योग-अवकाश की व्यवस्था लागू करेगी

लखनऊ। देश-विदेश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने से पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने रोजमर्रा के शासन एवं कार्यालयों के परिवेश में योग को शामिल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं आैर इस उद्देश्य के लिए ‘वाई-ब्रोक” (योग के लिए अवकाश) प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा बुधवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गए ‘वाई-ब्रोक” प्रोटोकॉल को अब उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में लागू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
‘वाई-ब्रोक” यानी ‘योग अवकाश” को सरकारी कर्मचारियों की दिनचर्या में शामिल करने की योजना बनाई गई है।

बयान के अनुसार ‘वाई-ब्रोक” एक संक्षिप्त योग अभ्यास है जिसे खासतौर पर दफ्तरों आैर कार्यस्थलों पर काम करने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी अवधि पांच से 10 मिनट की होती है आैर इसमें गर्दन, कमर, पीठ से जुड़ी हल्की योग क्रियाएं, गहरी श्वास आैर ध्यान जैसे अभ्यास शामिल हैं। इसका उद्देश्य काम के बीच मानसिक थकान को दूर करना, शरीर में खिंचाव आैर स्फूर्ति लाना, मन को पुन: केंद्रित आैर ऊर्जावान बनाना है।

बयान के अनुसार योग के प्रचार-प्रसार के लिए केंद्र सरकार के डिजिटल संसाधनों जैसे ‘नमस्ते योग ऐप”, ‘वाई-ब्रोक ऐप”, योग कैलेंडर, योग शब्दकोश का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं आैर इनका व्यापक इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि केवल सरकारी दफ्तर ही नहीं, बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी योग संस्कृति विकसित हो जिसके लिए गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से योग विशेषज्ञों को जोड़ा जाएगा व योग कार्यशाला तथा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस पहल में ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस” (आरडब्ल्यूए) की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे योग केवल अधिकारियों आैर कर्मचारियों तक सीमित न रह जाए बल्कि आमजन के जीवन का भी हिस्सा बने।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleलोहिया संस्थान: बायोप्सी का सैंपल गायब, मरीज ने की लिखित शिकायत
Next article15 अगस्त से शुरू होगा FASTag आधारित वार्षिक पास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here