सुपर स्पेशलिटी के इस दौर में फैमिली डॉक्टर की तरफ लौटना जरूरी

0
200

News। पुरी दुनिया में वर्ल्ड फैमिली डॉक्टर डे मनाया जाता है। इस बार पूरे भारत में एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में समस्त भारत में मनाया गया।

Advertisement

दिल्ली में इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन अस्पताल पंजाबी बाग दिल्ली में एक दिवस कॉन्फ्रेंस का आयोजन फैमिली डॉक्टर के स्वास्थ व्यवस्था में महत्व पर आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन करते हुए महाराजा अग्रसेन अस्पताल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता ने कहा की सुपर स्पेशलिटी के इस दौर में फैमिली डॉक्टर की तरफ लौटना चाहिए। आपका फैमिली डॉक्टर हमेशा सच्ची सलाह देता है।

एकेडमी ऑफ़ फैमिली फिजिशियन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष डॉक्टर रमन कुमार ने बताया कि भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के द्वारा कैसे फैमिली डॉक्टर की चिकित्सा विधि फैमिली मेडिसिन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कई राज्यों में फैमिली डॉक्टर की नियुक्ति सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। नेशनल मेडिकल कमीशन कानून 2019 में फैमिली मेडिसिन को विशेष महत्व दिया गया है।

समारोह की आयोजक डाक्टर वंदना बूबना अग्रवाल ने पूरे भारत से आए फैमिली डॉक्टर का स्वागत किया। उन्होंने कहा की कोविड काल में फैमिली डॉक्टर के महत्व को समझा गया जब सरकार ने घर में ही चिकित्सा की नीति बनाई। सभी फेमिली डाक्टर ने अपने आस पास के लोगों की जान बचाई। फैमिली डॉक्टर के बिना किसी स्वास्थ्य वव्यस्था की कल्पना नहीं को जा सकती है।

Previous articleघबराएं नहीं , मतदान में चलेंगे ई बसें, ऑटो और ई रिक्शा
Next article5 दिनों में छह फार्मेसिस्टों की मौत: Pharmacists Federation shocked

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here