Advertisement
Home Uttar Pradesh यहां उतरेंगे लड़ाकू विमान

यहां उतरेंगे लड़ाकू विमान

0
929

लखनऊ। देश के बेहतरीन सड़कों में शामिल होने के बाद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार( 24 अक्टूबर) को वायु सेना के सुखाई, जगुआर आदि लड़ाकू विमानों को उतारा जाएगा। इसको देखते हुए सोमवार की शाम से इस पर वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा।

वायु सेना सूत्रों के अनुसार 24 अक्टूबर को सुबह दस बजे से लड़ाकू विमान सुखाई, जगुआर और मिग के साथ ही एमआई-17 उतारे जायेंगे। इसके अलावा सड़क पर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हरक्युलिस सी-17 की भी लैणिं्डग की जायेगी।
उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण(यूपीडा) ने लखनऊ, उन्नाव, कानपुर के जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भेजे पत्र में कल दस बजे से 24 अक्टूबर को दो बजे तक इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के आवागमन पर पाबन्दी लगाने के निर्देश दिये हैं। छह लेन की यह सड़क यूपीडा की देखरेख में बनायी गयी थी।

उन्नाव के बांगरमऊ के पास सड़क का निर्माण हवाई पट्टी की तर्ज पर किया गया है। हवाई पट्टी दो किलोमीटर लम्बी है। विमान इसी पर उतारे जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के पिछले साल हुए उद्घाटन समारोह के दौरान भी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को इस पर उतारा गया था। एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमानों को उतरता देखने के लिए स्थानीय ही नही देश के लोगों के लिए कौतुहल बना हुआ है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleहीमोग्लोबिन इलाज के बाद भी नहीं बढ रहा हो यह करें…
Next articleएंटीबॉयोटिक नीति लागू कर यह देश का प्रथम राज्य बनेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here