विवेकानंद हास्पिटल में डाक्टर समेत 10 लोग क्वारंटीन

0
860

लखनऊ। आईटी चौरोहे के समीप स्थित विवेकानंद अस्पताल में इलाज कराने आयी एक गर्भवती महिला में शुक्रवार को कोरोना की पाजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची आैर इमरजेंसी सहित कई विभागों को बंद कराया, जहां महिला इलाज के लिए गयी थी। इसके साथ ही अस्पताल के डाक्टर सहित 10 लोगों को क्वारंटीन करते हुए कोरोना जांच के लिए नमूने भेजे गये हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार अभी सिर्फ दो यूनिट को तीन दिन के लिए बंद कराया गया है। संक्रमित महिला को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया है। तीन दिन पहले नरही की निवासी गर्भवती महिला ने विवेकानंद अस्पताल की ओपीडी में महिला डाक्टर को दिखाने के साथ ही, वह फिर मेडिसन तथा महिला विभाग में दिखाया। शुक्रवार को आयी रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली, इससे अस्पताल में अफरी-तफरी मच गयी। स्वस्थ्य विभाग के अफसरों ने अस्पताल से संक्रमित महिला जरिये किन-किन जगह पर जाने की सूचना मांगी।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक प्रोट्रोकाल के तहत 48 घंटे तक उन क्षेत्र को बंद किया गया है, जहां से संक्रमित महिला गुजरी थी। ऐसे में इमरजेंसी रास्ते वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। महिला के इलाज के दौरान जो डाक्टर आैर स्टाफ सम्पर्क में आए हैं, उनके नमूने लेकर क्वारंटीन कराया गया है। महिला की कोरोना जांच अस्पताल में नहीं की गयी, उसके कहीं आैर कराया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि नरही की गर्भवती महिला विवेकानंद अस्पताल इलाज के लिए गयी थी। अस्पताल के संभावित संक्रमित क्षेत्रों को तीन दिन तक सैनिटाइज किया जाएगा। फिलहाल, क्वारंटीन हुए सभी स्टाफ की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोरोना की संदिग्ध महिला की मौत
Next articleकोरोना मरीज मिलने पर आरएलबी हास्पिटल बंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here