विक्षिप्त गर्भवती सहित 7 में कोरोना संक्रमण

0
743

लखनऊ। शहर में बुधवार को कोरोना संक्रमण की विक्षिप्त एक गर्भवती समेत सात लोगों में पुष्टि की गयी, इसमें से छह लोग एक ही परिवार हैं, जोकि कैसरबाग के मछली मोहाल निवासी हैं, जबकि गर्भवती महिला कानपुर की रहने बतायी जाती है। अब तक राजधानी में 249 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। राजाजीपुरम स्थित आरएलबी संयुक्त अस्पताल में दो दिन तक एक मानसिक विक्षिप्त गर्भवती का इलाज चला। बुधवार को गर्भवती में कोरोना संक्रमित निकलने पर अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन गर्भवती को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया आैर इसके सम्पर्क में आने वालों 81 लोगों को क्वारेंटीन किया गया, इसमें पारा थाने के तीन उपनिरीक्षक सहित 14 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

शनिवार को बुद्धेश्वर चौराहा पर पुलिस को यह महिला मिली, जिसे आशा ज्योती केन्द्र भेज दिया गया। वहां सोमवार को इस महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल की इमरजेंसी में दिखाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला में कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच करायी गयी। बुधवार की सुबह जांच रिपोर्ट पॉजटिव निकली। इसके बाद पारा थाना, आरएलबी अस्पताल सहित स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार गर्भवती महिला कानपुर के आशा पोपरगंज थाना क्षेत्र के रायपुरवा की निवासी है। उसकी प्रेग्नेंसी, एचआईवी समेत तमाम जरूरी जांचें करायी गयी है।

उसके सम्पर्क में आने वाले 81 लोगों को क्वारेन्टीन कराया गया, इनमें अस्पताल के डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित 51 लोग आैर आशा ज्योति केन्द्र के 16 कर्मचारियो को होम क्वारेन्टीन कराया गया। इसके अलावा पारा थाने के तीन उपनिरीक्षक सहित 11 पुलिसकर्मियों को क्वारेन्टीन कराया गया। इसके अलावा अस्पताल को सैनेटाइज कराया जा रहा है। आरोप है कि गर्भवती पूरे अस्पताल में बिना सुरक्षा के उसे जगह-जगह जांच के लिए ले जाया गया। उधर कैसरबाग में कोरोना संक्रमित मरीजों में अब तक 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को एक परिवार के एक सदस्य में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 11 लोगों को बक्शी का तालाब के जीसीआरजी कालेज में क्वारेन्टीन कराया था। कोरोना जांच के लिए इनके नमूने लिये गये थे। बुधवार शाम को रिपोर्ट मिलने पर एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि की गयी, इनमें दो महिलाएं आैर चार पुरुष शामिल हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleनशे को बॉय-बॉय …….कहने का सही वक्त : डॉ. सूर्यकान्त
Next articleडा. जीपी सिंंह एनेस्थिसिया विभाग के प्रमुख बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here