लखनऊ। गोंडा निवासी अभय पांडेय, पुत्र श्री राज कुमार पांडेय, को भूमि विवाद के चलते 9 अगस्त को नवाबगंज के पास खरगूपुर गांव में गोली मार दी गई थी। गंभीर अवस्था में उन्हें एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, SGPGIMS लाया गया।
11 अगस्त को उनका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान पेट में लगभग 1 लीटर रक्त पाया गया तथा पेट, डुओडेनम (छोटी आंत का प्रथम भाग) और सीकम (बड़ी आंत का भाग) में कई गोलियों की चोटें मिलीं। ट्रॉमा टीम ने इन जटिल चोटों का सफलतापूर्वक उपचार किया। गहन चिकित्सा एवं बहु-विषयक उपचार के बाद अभय की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और उन्हें 25 अगस्त को सफलतापूर्वक डिस्चार्ज कर दिया गया।
ऑपरेशन टीम में प्रो. अमित कुमार सिंह, एडिशनल चीफ एवं ट्रॉमा सर्जन; डॉ. वरुण गुप्ता एवं डॉ. आदित्य सिंह, सीनियर रेजिडेंट, ट्रॉमा सर्जरी शामिल रहे। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गणपत प्रसाद, एडिशनल प्रोफेसर; डॉ. प्रतीक सिंह बैस, एडिशनल प्रोफेसर; डॉ. दीक्षा एवं डॉ. निखिल, सीनियर रेजिडेंट तथा डॉ. नबील, जूनियर रेजिडेंट शामिल रहे। उपचार में OT टेक्नीशियन अमित तथा ICU टीम के श्री ओम प्रकाश, मयंक बंसल, राहुल कुमार, पायल नेगी एवं सुश्री दिव्यांशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्थान के निदेशक ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इस जटिल पेनेट्रेटिंग एब्डॉमिनल ट्रॉमा के सफल उपचार की सराहना की तथा ट्रॉमा सर्जरी, एनेस्थीसिया, OT एवं ICU टीम के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की।
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, एसजीपीजीआई — गंभीर चोटों में विशेषज्ञ उपचार और जीवन बचाने की प्रतिबद्धता।












