Advertisement
Home Medical News अपार्टमेंट गिरने की घटना दुखद, घायलों को मुफ्त इलाज

अपार्टमेंट गिरने की घटना दुखद, घायलों को मुफ्त इलाज

0
976

 

एक-एक घायल को बचाया जायेगा, पुलिस, फायर व एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद, अस्पताल व ब्लड बैंकों में अलर्ट, मौके पर तत्काल पहुंचे डिप्टी सीएम

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हजरतगंज के वजीरहसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट गिरने की घटना दुखद बताया। उन्होंने कहा कि घायलों को बचाने की दिशा में तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस, फायर व एनडीआरएफ के जवाब मुस्तैदी से लोगों को जीवित निकालने में जुटे हैं। ईश्वर सभी की रक्षा करें।

 

 

 

 

 

 

घटना की जानकारी होने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर स्वास्थ्य विभाग की कई टीमे लगाई गई हैं। जो घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रही हैं। आधा दर्जन से अधिक एम्बुलेंस मौके पर लगा दी गई हैं। केजीएमयू व सिविल अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों को गंभीर घायलों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। हर स्थितियों में हम लोग सभी को बचाने में जुटे हैं। हम लोग हर एक को जीवित बचाने में लगे हैं। अत्याधुनिक मशीनों को भी मंगाया गया है। ब्लड बैंकों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों को अस्पताल में बने रहने का निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

*हादसे के कारणों का लगा रहे पता*
अलाया अपार्टमेंट गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि कारणों का पता लगने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी हमारी प्राथमिकता घायलों को जीवित बचाने की है। उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराने की है। सभी घायलों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleभूकंप के बाद अलाया अपार्टमेंट गिरा, दर्जनों लोग दबे
Next articleअलाया अपार्टमेंट्स गिरने से दो की मौत,सिविल अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here