इस कारण हुई प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

0
31

लखनऊ। प्रतीक यादव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत का मुख्य कारण मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म पाया गया, यानी फेफड़ों की मुख्य नस में बड़ा रक्त का थक्का जम जाना। इस वजह से दिल और सांस की प्रक्रिया एक साथ रुक गई, जिसे चिकित्सकीय भाषा में कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स कहा जाता है।

क्या होता है पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म

विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर की किसी नस में बना रक्त का थक्का खून के प्रवाह के साथ फेफड़ों तक पहुंच जाता है। वहां यह मुख्य धमनी या नस को अवरुद्ध कर देता है, जिससे ऑक्सीजन और रक्त संचार अचानक बाधित हो जाता है। ऐसी स्थिति में कुछ ही मिनटों में जान का खतरा पैदा हो सकता है।

जांच के लिए सुरक्षित रखे गए नमूने

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने दिल और फेफड़ों में मिले रक्त के थक्के को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा है। हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच से यह स्पष्ट होगा कि थक्का कितना पुराना था और उसका निर्माण किस कारण हुआ।

इसके अलावा शरीर के अंदरूनी अंगों का विसरा भी केमिकल जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। इसे विसरा नंबर 752/2026 के तहत संबंधित पुलिस अधिकारी को सौंप दिया गया है। विसरा जांच से यह पता लगाया जाएगा कि शरीर में किसी तरह का जहर या नशीला पदार्थ मौजूद था या नहीं।

चोटों को लेकर भी खुलासा

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें एंटीमॉर्टम थीं, यानी ये चोटें मौत से पहले लगी थीं। मौत के बाद शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची।

रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस विसरा और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इन दोनों रिपोर्टों के आने के बाद मौत के कारणों की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का तड़के उनके आवास पर निधन हो गया। उन्हें सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में KGMU में पोस्टमार्टम कराया गया।

Previous articleसपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे व अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here