सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे व अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन

0
66

 

 

 

 

 

लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंहयादव के बेटे  व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव  38 वर्ष की उम्र में अचानक निधन की सूचना सभी स्तब्ध है। मृत्यु के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा डेथ घोषित करने के बाद किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।

सपा सस्थापक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार संभालते थे। लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। जीव आश्रय’ संस्था के जरिए स्ट्रीट डॉग्स की सेवा भी करते थे.  प्रदीप यादव के निधन से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जाता है। प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर परिजन लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन हो चुकी थी।

 

 

 

 

 

 

 

बताया जाता है कि प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा फिलहाल असम में हैं। वे लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।  फिलहाल अभी मौत की वजह पता नहीं चल सका है। शव का पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, यानी KGMU में कराया जा रहा है। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मौजूद हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले  प्रतीक को तबीयत बिगड़ने पर में लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां 3 दिन बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला। इसके बाद वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर घर चले गए थे। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। अपर्णा इस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Previous articleबहराइच में पत्रकारों पर दर्ज एफआईआर रद्द हो, उत्पीड़न करने वालों पर हो कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here