चंदन पेड़ कटने के आठ महीने बाद जांच रिपोर्ट Kgmu प्रशासनिक अधिकारियों को मिली

0
50

 

 

 

 

 

 

लखनऊ । किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कुलपति आवास से चंदन के पेड काटकर चोरी की घटना में आठ महीने बाद कमेटी ने बृहस्पतिवार को जांच पूरी करके रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई है। बताया जाता है कि चोरी रोकने में असफल रही सुरक्षा एजेंसी से लगभग 19 लाख रुपये की वसूली की सिफारिश कमेटी ने दी है।

 

 

 

 

 

 

जुलाई 2025 में कुलपति आवास से सुरक्षा कर्मियों  चकमा  देकर के चन्दन दो बड़े पेड़ चोर काट लग गए थे। मजे की बात यह है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरों ने चन्दन का पूरा पेड़ काट ले गए थे। कुलपति आवास व आस-पास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके बावजूद घटना को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम थे। पेड़ कटने के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई थी। कुलपति के निर्देश पर जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी ने जांच पूरी कर ली। कमेटी ने माना कि यदि सुरक्षा कर्मी सतर्क रहते तो इस घटना को टाला जा सकता था।

 

 

 

 

 

 

 

कमेटी ने अपनी सिफारिशों में संबंधित सुरक्षा एजेंसी पर आर्थिक दंड लगाने की बात कही है। रिपोर्ट में एजेंसी से करीब 19 लाख रुपये की वसूली करने की सिफारिश की गई है। जो चोरी हुए चंदन के पेड़ों की अनुमानित कीमत के आधार पर तय की गई है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, निगरानी बढ़ाने तथा जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी सिफारिश की गई है। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि 19 लाख रुपये सुरक्षा एजेंसी से वसूल किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Previous articleसिविल अस्पताल : रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट ने कराया स्वैच्छिक रक्तदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here