लखनऊ। जिला कैरम एसोसिएशन, लखनऊ एवं इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित अन्तर−कार्यालय कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे।पुरूष एकल के फाइनल मैच में राहुल (सिंचाई विभाग) ने श्याम जी (पंजाब नैशनल बैंक) को पराजित करके पुरूष एकल का खिताब हासिल किया। पुरूष वैटर्न एकल (60+) वर्ग के फाइनल मैच में बलराम (सिंचाई विभाग) ने मनोज कुमार (एस.बी.आई.) को पराजित करके वैटर्न एकल का खिताब जीता।
पुरूष युगल के फाइनल मैच में डी.वी. सिंह एवं शेखर कुमार (पोस्टल) की जोड़ी ने दानिश इकबाल सिद्दीकी एवं रवि धर (सिंचाई विभाग) की जोड़ी को पराजित करके पुरूष युगल का खिताब जीता।
टीम चैम्पियनशिप लीग के आधार पर खेली गयी, जिसमें सिंचाई विभाग, एस.बी.आई., आर.बी.आई. जी.एस.आई. एवं ब्रिज कारपोरेशन की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। टीम चैम्पियनशिप में सिंचाई विभाग ने समस्त टीमों को पराजित करते हुए टीम चैम्पियनशिप का खिताब जीता।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि उमेश चन्द्र जैसवाल, एम.डी. रामस्वरूप मेमोरियल हास्पिटल लखनऊ, विशिष्ठ अतिथि आनन्द किशोर सक्सेना, सेकेरेट्री जनरल, अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय अम्पायर एवं चीफ रेफरी अनिल कुमार अस्थाना, जिला कैरम एसोसिएशन लखनऊ एवं इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारीगण, विभिन्न कार्यालयों के कैरम के खिलाड़ी एवं कैरम प्रेमीगण उपस्थित थे।












