Advertisement
Home Medical News स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकली साइकिल यात्रा

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकली साइकिल यात्रा

0
869

लखनऊ। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन ने आज स्वस्थ जीवन शैली के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए अयोध्या से लखनऊ तक साईकिल यात्रा शुरू कर दी गयी। आज सुबह इस साइकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस साइकिल यात्रा के दौरान हर सात-10 किमी की यात्रा के दौरान अयोध्यावासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा आमजन के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया गया और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

चेयरपर्सन डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि आज 6 दिसंबर को अयोध्या से 70 किमी की साईकिल यात्रा तय की गई और इसमें भाग लेने वाले चिकित्सक एवं आमजन आज भिटरिया, राम सनेही घाट में विश्राम करेंगे तथा कल सात दिसंबर सुबह साढे सात बजे आगे की यात्रा जारी करते हुए हिन्द मेडिकल कॉलेज, बीबीडी यूनिवर्सिटी एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस होते हुए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां इस साइकिल यात्रा का समापन होगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री , आयोध्या सांसद लल्लू सिंह , महापौर अयोध्या ऋषिकेश त्रिपाठी , विधायक गोसाईंगंज खब्बू तिवारी , विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा , डीआईजी फैजाबाद ओंकार , योगाचार्य चैतन्य , केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् जी, एनएमओ के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. गिरिश शर्मा जी, एनएमओ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. योगेन्द्र मलिक , एनएमओ के सह-संगठन मंत्री डॉ. विश्राम्भर, चेयरपर्सन डॉ. संदीप तिवारी जी एवं एनएमओ के आर्गेनाइजिंग सचिव डॉ. भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसामाजिक एक जुटता से होगा समस्याओं का निदान
Next articleफार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार से 2 घंटे नहीं बटी दवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here