Advertisement
Home Medical News सामाजिक एक जुटता से होगा समस्याओं का निदान

सामाजिक एक जुटता से होगा समस्याओं का निदान

0
944

लखनऊ – विश्व बायोएथिक्स दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कलाम सेंटर में यूनेस्को द्वारा घोषित सॉलिडेरिटी एंड कोऑपरेशन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महिला अधिकार कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद डॉ. उर्वशी साहनी ने कहा कि लैंगिक भेद-भाव एवं एकजुटता के विषय पर कहा कि एकजुटता की अवधारणा हमारे संविधान में है और यही लोकतंत्र का सिद्धांत है। कार्यक्रम में मेडिकल एजुकेशन की विभागाध्यक्ष डॉ. शैली अवस्थी ने सभी डाक्टरों एवं छात्र-छात्राओं से चिकित्सा शिक्षा एवं अभ्यास में एकजुटता और सहयोग से आैर बेहतर कार्य किया जा सकता है।

डा. साहनी ने कहा कि इस विषय को लेकर स्कूलों एवं सभी शैक्षणिक संस्थानों में इसकी पढ़ाई कराए जानी चाहिए। डॉ. शैली अवस्थी ने कहा कि पहले स्तर पर एक जुटता पारस्परिक स्तर पर है और बंधुता का पर्याय बन सकती है। उन्होंने बताया कि दूसरे स्तर पर यह समूहों के बीच एकजुटता है, जो सभी लोगों के लिए लाभ सुनिश्चित करने के लिए है, जो कि सभी मनुष्यों के लिए है तथा तीसरे स्तर पर यह कानून द्वारा है, जो यह सुनिश्चित है कि न्याय सबके लिए है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक जुटता के लिए आयुष भारत को बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं वैश्विक स्वास्थ्य के पीछे एकजुटता सिद्धांत था। उन्होंने कहा कि सामाजिक लाभ के लिए एक जुटता आवश्यक है और सभी में इसे अवशोषित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर कंजर्वेटिव दंत चिकित्सा एवं एंडोडॉंटिक्स के विभागाध्यक्ष प्रो. एपी टिक्कू ने इस विषय पर एकजुटता के निर्माण के लिए मुख्य आवश्यकता के रूप में नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने यूनेस्को बायोएथिक्स के बारे में चर्चा की तथा सॉलिडेरिटी एंड कोऑपरेशन विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी बात समारोह में रखी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं चिकित्सा शिक्षकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् ने कार्यक्रम को आयोजित किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चांिहये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीन फैकेक्टी ऑफ मेडिसिन एंड नर्सिंग प्रोफेसर मधुमति गोयल, पैरामेडिकल साइंसेज के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद जैन, पैथालॉजी विभाग के हेड, प्रोफेसर आशुतोष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विमला वेंकटेश और डॉ. चंचल राणा ने किया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleगर्भपात का खतरा बढ़ा रहा है वायु प्रदूषण : रिसर्च
Next articleस्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकली साइकिल यात्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here