स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंची छापा मारने, पर लगा था ताला

0
1023

लखनऊ। उच्चस्तरीय स्तर से शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिंग रोड स्थित कंचना बिहारी मार्ग पर एक निजी क्लीनिक पर छापा मारने पहुंची, पर टीम को क्लीनिक में ताला लगा मिला। अब टीम उसके पंजीकरण के कागजात खंगाल रही है। बताया जाता है कि क्लीनिक के बारे में कई गंभीर शिकायत है।

बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग ने कल कुर्सी रोड स्थित डायमंड हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर पर छापा मार कर पूरी तरह से फर्जी पाया था। यहां पर टीम को कोई डाक्टर नहीं मिला था आैर न ही पैरामेडिकल स्टाफ मिला। मरीजों को केजीएमयू व अन्य अस्पताल रेफर करा दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग का दावा था कि नर्सिंग होम बिना पंजीकरण के चल रहा था। इसके बाद शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम शिकायत के आधार पर रिंग रोड स्थित एक निजी क्लीनिक पर छापा मारने गयी।

यहां पर क्लीनिक पर ताला लगा हुआ था। सूत्रों की माने तो इस निजी क्लीनिक क्लीनिक पर गंभीर आरोप है। यहां पर क्लीनिक मानकों को ताक पर रख कर इलाज किया जाता है। क्षेत्रीय लोगों को भी इसकी जानकारी होने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है।

Previous articleदूर हो जाएगी डाक्टरों की कमी
Next articleतो ऐसे ही चलता था डायग्नोस्टिक व पैथोलॉजी सेंटर, हो गया सील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here