स्वच्छता की आदत को बढ़ावा देना आवश्यक

0
707

न्यूज। डब्ल्यूएचओ ने लोगों का जीवन बचाने और कोरोना वायरस ‘कोविड-19″ से मुकाबला करने के लिए सदस्य देशों से हाथों की स्वच्छता की आदत डालने तथा इसको को बढ़ावा देने के लिए कहा है। डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेापाल सिंह ने सोमवार को यहां एक बयान में कहा कि डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेा के सदस्य देशों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हाथों की साफ-सफाई की आदत को लगातार बढ़ावा देते रहना होगा।

उन्होंने कहा कि साबुन या अल्कोहल-आधारित सेनिटाइजर से नियमित तौर पर अच्छी तरह से हाथ धोने की आदत एक एक महत्वपूर्ण उपाय है जिसे अपनाकर हम खुद की और दूसरों की रक्षा कर सकते हैं। डॉ खेापाल ने कहा कि पांच मई को विश्व में वार्षिक रूप से डब्ल्यूएचओ ”सेव लाइव्स:क्लीन योर हैंड्स” अभियान मनाया जाता है। इस दिन ‘मिडवाइफ अंतरराष्ट्रीय दिवस” भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि सदस्य देश स्वास्थ्य देखभाल के अंतर्गत हाथों की स्वच्छता की आदत को लगातर बढ़ावा देते रहें।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleप्रदेश में कोरोना से सात की मौत, 121 नये संक्रमित
Next article19 मई को काला फीता बांधकर करेंगे भत्ते काटने का विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here