स्टेडियम के बगल में ही मिलेगा खिलाड़ियों को यह इलाज

0
688

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के बाद अब गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भी स्पोर्टस इंजरी विभाग शुरू करने जा रहा है। यह विभाग लोहिया संस्थान के न्यू कैंपस में शुरु किया जाएगा।

बताते चले कि न्यू कैंम्पस शहीद पथ के पास प्रस्तावित है। जहां पर न्यू कैंम्पस की जमीन दी जानी है। उसके करीब ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी तैयार किया जा रहा है। इसी के तहत लोहिया संस्थान प्रशासने स्पोर्टस इंजरी विभाग शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया आैर शासन को भेज दिया है। इस विभाग में पदों के सृजन की अनुमति भी मांगी गयी है। प्रशासन का मानना है कि स्टेडियम के समीप यह विभाग होने से खिलाड़ियों को इलाज में मदद मिलेगी। बताते चले कि केजीएमयू में भी स्पोर्टस इंजरी का विभाग शुरू कर दिया गया हंै। यह प्रदेश का पहला विभाग है जहां पर सभी तरह के इंजरी की सुविधाएं मौजूद है।

यहां पर विशेषज्ञ डा. आशीष लगातार ओपीडी में भी इलाज कर रहे है। यहां पर स्पोर्टस इंजरी की सर्जरी भी मौजूद है। लोंिहया संस्थान में यह विभाग शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को आैर उच्चस्तरीय इलाज मिल सकेगा।

Previous articleइस बीमारी से पीड़ित लोगों को सेक्स के बाद हो सकता है यह
Next articleखाने से मना किया, कैंटीन पर जड़ा ताला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here