लखनऊ। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में टीबी मरीजों हेतु आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निक्षय मित्र सत्येंद्र कुमार ने 24 मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली प्रदान की।
सत्येंद्र कुमार विगत वर्ष से कई टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें निःशुल्क पोषण पोटली प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक कर सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान में महती भूमिका निभा रहे हैं, आज विश्व टीबी दिवस के अवसर टीबी मरीजों के लिये उनके विशेष योगदान हेतु उन्हें केजीएमयू की कुलसचिव अर्चना गहरवार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बीके ओझा, चिकित्सा अधीक्षक सुरेश कुमार व टीबी नार्थ जोन टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ सूर्य कांत द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुलसचिव अर्चना गहरवार ने उनकी सराहना करते हुए कहा आप बड़े पुण्य का काम कर रहे हैं आप जैसे निक्षय मित्रों के सहयोग से देश शीघ्र ही टीबी मुक्त होगा, कार्यक्रम में रेस्पिरेटी मेडिसिन विभाग के सभी चिकित्सक,रेजीडेंट, नर्सिंग सिस्टर, स्टाफ एवम अन्य स्वाथ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।











