संस्तुतियों के अनुसार नहीं मिला भत्ता, तो 11 से काला फीता…

0
665

लखनऊ । सांतवे वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय व एसजीपीजीआई के कर्मचारियों को भत्ते न दिये जाने के कारण काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि 11 सितम्बर को काला फीता बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद भी मंाग पूरी न होने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

उधर केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दे दिया है। केजीएमयू कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि अभी तक प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में उच्च चिकित्सा सेवा देने वाले चिकित्सा संस्थानों पीजीआई व केजीएमयू के कर्मचारियों को सांतवे वेतन आयोग के मुताबिक भत्ते नहीं दिये जा रहे है। इस कारण सभी आक्रोश व्याप्त है। महामंत्री प्रदीप गंगवार ने बताया कि मांग पूरी न होने पर मजबूर होकर आंदोलन के प्रथम चरण में 11 सितम्बर को काला फीताबांधकर विरोध दर्ज करायेंगे। फिर भी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। आज हुई बैठक में मंत्री राधेलाल, खालिद अख्तर, उपाध्यक्ष राजन यादव आदि मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleउप्र : पोस्टमार्टम के लिए शव रिक्शे पर ले गए, जांच के आदेश
Next articleपीजीआई संविदा कर्मचारी संघ ने राज्यपाल से मिल कर मांगा समान कार्य समान वेतन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here