Advertisement
Home Uttar Pradesh उप्र : पोस्टमार्टम के लिए शव रिक्शे पर ले गए, जांच के...

उप्र : पोस्टमार्टम के लिए शव रिक्शे पर ले गए, जांच के आदेश

0
692
प्रतीकात्मक तस्वीर

बांदा – उत्तर प्रदेश के बांदा जिला मुख्यालय में गुरुवार रात पुलिस का मानवता को शर्मसार करने वाला चरित्र उजागर हुआ है। कुएं में गिर कर मरे एक युवक के शव को एंबुलेंस के बजाय ई-रिक्शा पर लाद कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने माना कि पुलिस से चूक हुई है और शव को ले जाने में नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को इस मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालवन गंज पुलिस चौकी क्षेत्र के निवासी युवक छोटेलाल प्रजापति (30) की गुरुवार रात करीब आठ बजे एक कुएं में गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने शव ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और उसे ई-रिक्शे पर लाद कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्होंने 108 टोल फ्री नंबर डायल कर एंबुलेंस भेजे जाने की मांग की थी, लेकिन कोई एंबुलेंस नहीं आई। मजबूरन शव ई-रिक्शा पर लाद कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने शुक्रवार को इसे मानवता को शर्मसार करने वाला पुलिस का चरित्र बताया और कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), बांदा, डॉ. संतोष कुमार ने बताया, “पुलिस ने युवक को खुद ही मृत घोषित कर दिया था। शव को अस्पताल नहीं लाया गया और न ही घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।“ ई-रिक्शा चालक कामता प्रसाद ने बताया कि पुलिस वाले सवारी ले जाने के बहाने जबरन उसके रिक्शे पर शव लाद दिए थे, और किराया भी नहीं दिया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकुशीनगर में डायरिया की चपेट से मां-बेटे की मौत
Next articleसंस्तुतियों के अनुसार नहीं मिला भत्ता, तो 11 से काला फीता…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here