लखनऊ । संजय गांधी पी जी आई में आज से नान कोविड एरिया में पुरानी ओ पी डी के वार्ड में 18 बिस्तर पर इमरजेंसी में आये मरीजों की कोरोना की जांच रिपोर्ट देखने के बाद बीमारी से जुड़े विभाग के वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। अगर किसी मरीज का कोरोना पाजीटिव आता है तो उस मरीज को राजधानी कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही नयी ओपीडी सील होने पर जो मरीज कैंसर मे फ्लोअप पर आ रहे हैं उनकी तथा परीजन की भी कोरोना की स्कीनिग होने पर ही डाक्टर के पास जा सकते है। प्रमुख अस्पताल परिसर में प्रवेश से पहले कोरोना स्क्रीनिग होने पर ही प्रवेश मिलेगा। कोविड- 19 की जॉच के लिये भी सात सदस्यों के डाक्टरो की कमेटी बन दी है। निदेशक प्रो आर के धीमान का कहना है कि पीएमएसवाई विभाग से ही जांच कार्य की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












