शहर -ए- लखनऊ 5551 कोरोना संक्रमित, 22 की मौत

0
1145


लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। रविवार को भी 5551 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा 22 मरीजों की मौत हो गई है। लगातार पांच हजार के ऊपर चल रहे कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के कारण मरीजों को बिस्तर नहीं मिल पा रहा है। कोविड कंट्रोल रूम में तबीयत बिगड़ने की जानकारी देने के बावजूद भी मरीजों को दो से 3 दिन बाद ही बिस्तर नसीब हो पा रहा है वह भी गंभीर मरीज घर पर ही एंबुलेंस आने का इंतजार कर रहे हैं। घुमा सलूशन में चल रहे मरीजों का कहना है कि ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्होंने कोबिट कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें भर्ती कर लिया जाए वहां से कहा गया कि डॉक्टर का अभी फोन आएगा, लेकिन 1 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक उनके पास ना कोई फोन आया और ना ही उन्हें भर्ती किया गया। आलम यह है कि ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मरीज के तीमारदार खुद ऑक्सीजन सिलेंडर तलाश में निकल पड़ते हैं और किसी तरह मैनेज कर के मरीज का ऑक्सीजन लेवल कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की मारामारी मची हुई है इसके साथ ही ज्यादा तबियत बिगड़ने से मरीजों की मौत भी हो रही है। फिलहाल आज विभिन्न कोविड-19 हॉस्पिटल में 22 लोगों की मौत हो गई और काफी संख्या में लोग अभी भी आईसीयू वेंटीलेटर के लिए वेटिंग में चल रहे हैं।

Previous articleआक्सीजन की कमी से तीन मौत : लोहिया संस्थान
Next articleलोकबंधु अस्पताल में गंभीर 49 मरीजों को भर्ती का इंतजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here