Advertisement
Home Medical News रेप से बची आैर काट दिया उसका…

रेप से बची आैर काट दिया उसका…

0
770

डेस्क। कहते है कि अगर महिला सबक सिखाने पर उतर आये तो कुछ भी कर सकती है। कुछ ऐसा ही प्रदेश में इटावा के बसरेहर क्षेत्र में हुआ। यहां पर एक महिला ने बलात्कार के इरादे से घर मे घुसे एक व्यक्ति को बंधक तो बनाया ही। गुस्से में उसका गुप्तांग काट कर सबक सिखा दिया। अब इस महिला की क्षेत्र में लोग जमकर तारीफ कर रहे है।
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने आज यहां बताया कि जिस व्यक्ति ने महिला के साथ उसके ही घर में घुसकर बलात्कार की कोशिश की है वह पीड़ीत महिला का दूर के रिश्ते में देवर लगता ह,ै लेकिन जिस ढंग से उसने महिला से हरकत की है, उसकी सजा महिला ने खुद ही दे दी है।

उन्होंने बताया कि रात करीब साढे 11 बजे के आसपास महिला के घर पर यह शख्स घुस गया और उसने महिला के साथ में छेड़छाड़ कर दुराचार करने की कोशिश की। महिला ने उसको अपनी गिरफ्त में लेते हुए बंधक बना लिया। घर में एक खंभे से बांधकर उसके गुप्तांग पर प्रहार कर दिया और पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की। पीड़ति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 ए और 323 के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराने के बाद इटावा मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleयहां वॉयल खरीद में मरीजों से खेल
Next articleभुगतान को लेकर महानिदेशालय में प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here