केजीएमयू : पुस्तकालय में गायत्री परिवार का 79 खण्डों का वांग्मय स्थापित

0
618

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर के विचार, क्रांति, ज्ञान यज्ञ अभियान के तहत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल सांइसेस के केंद्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋ िष पं. राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का वाड्ःमय साहित्य को स्थापित किया गया। यह वाड्ःमय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की कार्यकर्ता श्रीमती ऊषा सिंह ने लोक कल्याण के लिए ज्ञानदान के रूप में संस्थान के पुस्तकालय को भेंट किया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि वक्ता एवं सिडबी बैंक के पूर्व डीजीएम पी.डी. सारस्वत ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से भारत के दस हजार वर्षो के अध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सकों, कर्मचारीगणों एवं विद्यार्थियों से अच्छे पुत्र-पुत्री, माता-पिता, पति-पत्नी एवं नागरिक बनने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने जीवन में सफल बनने के लिए , मन को शांत तथा संयमित रखने की विधि पर चर्चा करते हुए बताया कि लोभ, मोह, अंहकार और संकीर्णता से दूर रहकर जीवन को सफल एवं स्वयं के चरित्र को ऊपर उठाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सही समय पर सही कार्य के द्वारा ही सफल हुआ जा सकता है और विद्यार्थी जीवन अध्ययन के लिए ही बना है और इस समय का सदेपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सफल जीवन के चार सूत्र पर चर्चा करते हुए बताया कि हेल्थ मेनेजमेंट, टाइम मेनेजमेंट, स्ट्रेस मेनेजमेंट और रिर्सोस मेनेजमेंट के माध्यम से ही स्वस्थ्य शरीर एवं सफल जीवन को प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर उदय भान सिंह भदौरिया ने सभी मेडिकोज को उमानंद शर्मा द्वारा अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की गई। इसके साथ ही कार्यक्रम में डॉ. नरेन्द्र देव ने विद्याथियों को निरोगी जीवन के ऋषि सूत्र देते हुए बताया कि भोजन पालथी लगाकर करना चाहिए, भोजन कौर को नियत संख्या में कम से कम 24 बार चबाना चाहिए, भोजन काल से आधे घण्टे पहले तथा भोजन के बाद एक घण्टे तक पानी नहीं पीना चाहिए तथा यदि रूखा भोजन करते समय, मध्यकाल में दो से ढाई घूंट पानी अवश्य पीएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिष्ठाता, इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल डॉ. विनोद जैन, दुर्गा गिरि, विकास मिश्रा सहित अन्य पैरामेडिकल कर्मचारी एवं मेडिकोज उपस्थित रहे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइस तकनीक से दूर होगा दर्द….
Next articleडॉ. राकेश कपूर पीजीआई से अलविदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here