Advertisement
Home Medical News प्रसव के बाद मौत, हंगामा

प्रसव के बाद मौत, हंगामा

0
980

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप था कि आपरेशन से प्रसव कराने के बाद ब्लीडिंग होने पर डाक्टरों ने शिकायत के बाद भी इलाज नहीं किया। इस कारण महिला की मौत हो गयी,जब कि डाक्टरों का कहना है कि महिला की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है। घटना के जांच के आदेश अस्पताल प्रशासन ने दिया है।

बस्ती निवासी शानू गौड़ को उसके पति दया शंकर ने आज प्रसवपीड़ा होने पर लोंिहया अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह लगभग ग्यारह बजे भर्ती होने के बाद दोपहर दो बजे डाक्टरों ने आपरेशन से डिलीवरी करा दी। जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ थे। वार्ड में आने के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार उसके ब्लीडिंग हो रही थी। डाक्टरों से शिकायत की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।

परिजनों का आरोप है कि शाम को पांच बजे के आस-पास तेजी से बिगड़ती तबियत के बाद उसकी मौत हो गयी। डाक्टर के न पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। डाक्टरों का आरोप है कि महिला की मौत इलाज में लापरवाही के कारण नही हुई है बल्कि उसकी हालत गंभीर थी। उसको बचाने की कोशिश की गयी थी लेकिन हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हो गयी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleइंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय की ओटी में लगी आग
Next articleतो इस कारण काला फीता बांधकर काम करेंगे केजीएमयू कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here