प्रदेश में कोरोना से सात की मौत, 121 नये संक्रमित

0
682

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना वायरस के सोमवार को 121 नये संक्रमित रोगी मिले हैं। प्रदेश में सात कोरोना के मरीजों की मौत हो गी है। इनमें मथुरा में तीन , मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर व कानपुर देहात में एक-एक की मौत हो गयी। कोरोना से प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 50 पहुंच गया है। लखनऊ में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। इससे आज स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

आगरा में 32, मेरठ 25, गाजियाबाद व नोएडा में 12-12, फिरोजाबाद 11, कानपुर में 10, इटावा-मथुरा 4-4, सहारनपुर 3, अमरोहा 2 के साथ ही कानपुर देहात, बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़ व मुरादाबाद में एक-एक नया संक्रमित मिला है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 2766 हैं, इनमें 802 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1914 एक्टिव केस बचे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आगरा में 628, लखनऊ 226, गाजियाबाद 94, नोएडा 180, लखीमपुर-खीरी 4, कानपुर 266, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 116, वाराणसी 64, शामली 27, जौनपुर 8, बागपत 17, मेरठ 139, बरेली 10, बुलंदशहर 55, बस्ती 32, हापुड़ 44, गाजीपुर 6, आजमगढ़ 8, फिरोजाबाद 158, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 11, सहारनपुर 205, बांदा, महाराजगंज व हाथरस 7-7, मिर्जापुर 3, रायबरेली 44, आैरैया 12, बाराबंकी-कौशाम्ब 2-2, बिनजौर 34, सीतापुर 20, प्रयागराज 10, मथुरा 31, बदायुं 16, रामपुर 25, मुजफ्फनगर 24, अमरोहरा 32, भदोही 2, कासगंज 3, इटावा 6, संभल 21, उन्नाव 3, कन्नौज 7, संतकबीरनगर 26, मैनपुरी 7, गोण्डा 3, एटा 11, सुलतानपुर 3, अलीगढ़ 42, श्रावस्ती 7, बहराइच 15, जालौन 5, झांसी 9, गोरखपुर 3, कानपुर देहात 2, सिद्धार्थनगर 4, देवरिया-महोबा 2-2 के साथ ही अयोध्या, बलरामपुर, मऊ व शाहजहांपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिल चुका है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleहोटल में नहीं होंगे क्वारंटीन बलरामपुर के डाक्टर व स्टाफ
Next articleस्वच्छता की आदत को बढ़ावा देना आवश्यक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here